फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers hit fours and sixes in cricket

हाथरस : क्रिकेट में शिक्षकों ने लगाए चौके-छक्के

Mon, 03 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers hit fours and sixes in cricket
हाथरस : डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते एसपी विनीत जा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वर्गीय आलोक गुप्ता स्मृति में रविवार को टीचर्स क्रिकेट लीग (टीसीएल) का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने किया। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त डीआरबी कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती और स्वर्गीय आलोक गुप्ता के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।
पहला मैच हसायन हंटर और सिकंदराराऊ सेंसेशन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हसायन इंटर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकंदराराऊ सेंसेशन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी पूरी टीम 88 रन पर ऑल ऑउट हो गई। सिकंदराराऊ की तरफ से कैलाश बाबू ने सर्वाधिक 14 रनों का योगदान दिया। हसायन हंटर के विवेक, गौरव और धर्मवीर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी हसायन हंटर की टीम ने धर्मवीर सिंह के 39 रन व प्रवीण उपाध्याय के 20 रनों की बदौलत मात्र 10.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच धर्मवीर रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच सादाबाद सुप्रीम और हाथरस चार्जर के बीच हुआ। टॉस जीतकर हाथरस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। मदन शर्मा के 37 रन और केके पचौरी के 35 रनों की सहायता से 118 रनों का लक्ष्य सादाबाद सुप्रीम की टीम को दिया। जवाब में उतरी सादाबाद की टीम ने चौकों और छक्कों की सहायता से 13 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। सादाबाद के रवि ने 34 और हरिओम ने 29 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच हरिओम रहे। अंपायरिंग मुकुल दीक्षित, सौरभ चंद्रा, विशाल उपाध्याय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जितेंद्र कौशल और निशांत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक प्रवीण उपाध्याय, राघवेंद्र गुप्ता, अश्वनी शर्मा, गौरव पचौरी, हेमंत शर्मा, राजेश शर्मा, गिरीश शर्मा, प्रशांत शर्मा, सचिन अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, दिव्य आलोक, विष्णु राजपुत, प्रमोद सिंह आदि रहे। तीन जनवरी को पहला मैच सिकंदराराऊ और सादाबाद तथा दूसरा मैच हसायन और हाथरस ब्लॉक की टीम के बीच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed