फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher suspended for flaws found in inspection

हाथरस : निरीक्षण में मिलीं खामियों पर शिक्षिका निलंबित

Fri, 17 Sep 2021 10:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teacher suspended for flaws found in inspection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड हसायन क्षेत्र के कई स्कूलों का बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मनौरा में मिलीं खामियों पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
कंपोजिट विद्यालय नौजलपुर नगला गोविंद के निरीक्षण में विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। निर्देश दिए गए कि स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव में संपर्क कर छात्र नामांकन में वृद्धि की जाए, प्रेरणा साथी का लक्ष्य के सापेक्ष चयन किया जाए, विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कक्षावार और संख्यावार शिक्षकों में विभाजित कर साप्ताहिक संवाद किया जाए, सभी छात्र-छात्राओं का आंकलन कर प्रेरणा तालिका में अंकन किया जाए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मनौरा के विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा गौतम, अभिषेक मिश्र, सतीश कुमार, ओमवीर सिंह उपस्थित मिले। प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय में कायाकल्प से संबंधित कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। एमडीएम मेन्यू के अनुसार नहीं बनाया जा रहा था। किचिन में साफ-सफाई नहीं की गई थी। एमडीएम बनाने की सामग्री पर मक्खियां बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो साल में विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट के अंतर्गत प्राप्त धनराशि का संतोषजनक व आवश्यकतानुसार उपभोग नहीं किया गया है। प्रधानाध्यापिका द्वारा ग्राम प्रधान से समन्वय बनाने की कोशिश नहीं की गई है। विद्यालय में छात्र नामांकन संख्या केवल 18 है। प्रेरणा तालिका में छात्र-छात्राओं की मैपिंग नहीं की गई है। इस स्थिति से ऐसा प्रतीत होता है कि शिखा गौतम द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है। इसके लिए संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर में निरीक्षण के दौरान किसी भी छात्र-छात्रा एवं शिक्षक-शिक्षिका द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क नहीं लगाया गया है। विद्यालय में छात्र नामांकन संख्या अधिक होने के कारण छात्र-छात्राएं पास-पास बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। एमडीएम लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा था। पूछे जाने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां सुधार के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed