फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher's service will be terminated if explanation is not given within seven days

हाथरस : सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर होगी शिक्षक की सेवा समाप्त

Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teacher's service will be terminated if explanation is not given within seven days
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सिकंदराराऊ के प्राथमिक विद्यालय डंडेसरी में तैनात शिक्षक दीपक गुप्ता द्वारा अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। इसे लेकर अब विभाग द्वारा उनको अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पांच दिन के अंदर उनको कार्यभार ग्रहण करने और सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
सिकंदराराऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डंडेसरी के सहायक अध्यापक दीपक गुप्ता निवासी मोहन कोल डिपो मधूगढ़ी हाथरस को तीन मार्च 2021 से अद्यतन पदस्थापित किए गए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण न करने एवं निलंबन अवधि में अपनी अनुपस्थिति के संबंध में मय साक्ष्यों के अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति से स्पष्ट है कि दीपक गुप्ता द्वारा निलंबन अवधि में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ में एवं बहाली के उपरांत भी तीन मार्च 2021 से अब तक डंडेसरी में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है, जो कि उच्चाधिकारी और नियुक्ति प्राधिकारी के आदेशों की निरंतर अवहेलना है। यह कृत्य अनुशासनहीनता का परिचायक है। ऐसी स्थिति में विभाग की सेवा से बर्खास्त किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शाहीन ने बताया कि दीपक गुप्ता को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया गया है कि प्राथमिक विद्यालय डंडेसरी में पांच दिन में कार्यभार ग्रहण करें और तीन मार्च 2021 से अब तक पदस्थापित किए गए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण न करने एवं निलंबन अवधि में अनुपस्थिति के संबंध में मय साक्ष्यों के सात दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं, अन्यथा यह समझा जाएगा कि दीपक गुप्ता विभाग में सेवा करने की आवश्यकता नहीं है। उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed