फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: teacher angry with suspension, beat cleric

हाथरस: निलंबन से नाराज शिक्षक ने लिपिक से की मारपीट

Sat, 19 Sep 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: teacher angry with suspension, beat cleric
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निलंबन से क्षुब्ध होकर एक शिक्षक ने लिपिक से मारपीट कर दी। इस मामले में शिक्षक ने लिपिक पर उससे रंजिश मानने का आरोप लगाया है। शिक्षक ने भी लिपिक पर ऐसा ही आरोप लगाया है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो यहां पर उनके साथ आए लोगों ने उनके बीच सुलह करा दी।
जिले के एक विकास खंड क्षेत्र के गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को पिछले दिनों बीएसए ने निलंबित किया था। आरोप है कि शिक्षक इसी वजह से लिपिक से रंजिश मानता है। बृहस्पतिवार की शाम को करीब साढ़ेे छह बजे रोजाना की तरह लिपिक दूध लेने जा रहे थे। आरोप है कि उसी वक्त वहां पर खड़े शिक्षक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी।
विज्ञापन

यहां पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए लिपिक ने जेब से मोबाइल फोन निकाला तो आरोपी ने फोन हाथ से छीनकर जमीन पर दे मारा और बाद में देख लेने की धमकी देते हुए वहां से शिक्षक भाग गया। इस मामले को लेकर लिपिक ने थाने में तहरीर दी है। शिक्षक ने भी तहरीर दी है। दोनों ही पक्ष के लोग थाने पहुंच गए, जिसके बाद उनके बीच सुलह करा दी गई। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया बाबू व शिक्षक के बीच मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में कुछ लोगों ने सुलह करा दी, जिसके बाद मामला शांत हो गया और फिर वह अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed