फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Talent of rural areas will be nurtured through 120 sports grounds

हाथरस : 120 खेलकूद मैदानों के जरिये निखारा जाएगा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Talent of rural areas will be nurtured through 120 sports grounds
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए 120 खेलकूद मैदानों को तैयार किया गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से इन मैदानों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक जून को इन सभी खेलकूद मैदानों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण क्षेत्रों की खेलकूद प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलकूद मैदान तैयार किए जा रहे हैं। इन मैदानों में बच्चों के खेलने के लिए झूले, व्यायाम के लिए मशीनों को लगाया जा रहा है। इन मैदानों को पंचायती राज विभाग व मनरेगा की ओर से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इन खेलकूद मैदानों के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है, जिससे कि ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने का मौका मिल सके। प्रभारी डीपीआरओ एके मिश्र ने बताया कि इन खेलकूद मैदानों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed