{"_id":"60c3aa968ebc3e425d2a1171","slug":"hathras-take-strict-action-against-those-who-sell-and-produce-illegal-liquor-hathras-news-ali2652902145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मुकदमों से संबंधित थाना परिसर में खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को निर्देशित किया।
निरीक्षण में उन्हें थाने की कोविड डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद मिली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व निर्माण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने थाने में अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। मुरसान प्रभारी निरीक्षक से उनके क्षेत्र के टॉप टेन अपराधियों के बारे में जानकारी ली।
एसपी को इस मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसे लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को टॉप टेन अपराधियों की समीक्षा कर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए । गुंडा, गैंगस्टर की वर्तमान स्थिति की जानकारी एसपी ने की और उनकी गतिविधियों पर पुलिस द्वारा नजर बनाए रखने की के आदेश दिए गए।