फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Take action against those who do black marketing of fertilizers

हाथरस : खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई

Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Take action against those who do black marketing of fertilizers
बैठक लेते नोडल अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने महिला उत्पीड़न के मामलों का समय से निस्तारण करने और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के निर्देेश दिए। नोडल अधिकारी ने कहा कि खाद की कालाबाजारी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन/छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, जूता मोजा, बैग, ड्रैस एवं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी से खाद वितरण एवं उपलब्धता के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। यह भी देखा जाए कि अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण तो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने बताया कि भू माफिया तथा अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध 2822 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। समस्त शिकायतों को अंतरित किया गया है। जांच के दौरान 280 शिकायतें गलत पाई गईं हैं। 190 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
गोल्डन कार्ड निर्माण की प्रगति 35.13 प्रतिशत होने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। नोडल अधिकारी ने राशन का वितरण शत-प्रतिशत एवं मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए 463 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 461 स्थलों का चयन कर 459 स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

नोडल अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, बैग, ड्रेस, जूता एवं मोजा के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के अतंर्गत राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा, छह बड़े आधुनिक चीरघर, राजकीय बालिका छात्रावास रति का नगला ब्लॉक हसायन, राजकीय बालिका छात्रावास सिकंदराराऊ, अग्निशमन केंद्र सासनी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का सुदृढ़ीकरण, राजकीय आईटीआई मेंडू, रेल ऊपरगामी सेतु का निर्माण जलेसर रोड सहपऊ, मिनी स्टेडियम मथुरापुर भरतपुर हाथरस, पद्धति विद्यालय मऊ चिरायल, आईटीआई सादाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छात्रावास सहपऊ, जल निगम द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकियों आदि निर्माण कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 25 निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं, जिसमें से छह परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैैै। 17 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। दो परियोजनाओं का निर्माण कार्य बजट न होने के कारण अवरुद्ध हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed