{"_id":"5f625ee48ebc3efa730f4c0f","slug":"hathras-tahrir-not-yet-found-by-police-regarding-the-shootout-hathras-news-ali2439872174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गोलीकांड को लेकर अभी तक पुलिस को नहीं मिली तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गोलीकांड को लेकर अभी तक पुलिस को नहीं मिली तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट में फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों में पानी पाइप डाले जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक युवक घायल हुआ था। घायल युवक को जिला अस्पताल से आधी रात को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मुरसान गेट के विद्यापति नगर की तरफ पानी की पाइप लाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है। इसी को लेकर यहां के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमेें एक पक्ष के सोनू शर्मा पुत्र रामबाबू लाल शर्मा को गोली लग गई। हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक की जांच में यह बात सामने नहीं आई है कि गोली लगी है। जबकि गोली लगने से घायल सोनू को जिला अस्पताल से रेफर किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में भी लिया था, लेकिन पीड़ित पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने के संबंध में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।