{"_id":"62094ef655a4791c7e7b9f83","slug":"hathras-swatantra-dev-tasted-the-taste-of-curry-rice-and-roti-at-the-head-s-house-hathras-news-ali2851043196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्वतंत्र देव ने प्रधान के घर चखा कढ़ी-चावल व रोटी का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्वतंत्र देव ने प्रधान के घर चखा कढ़ी-चावल व रोटी का स्वाद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को शहर से सटे गांव रुहेरी में जनसंपर्क किया। डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने पंपलेट का भी वितरण किए। इस दौरान लोगों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष ने भी लोगों का गले में दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
रविवार को करीब डेढ़ बजे प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बाईपास के निकट गांव रुहेरी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की। इस दौरान महिलाओं ने पुष्प देकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। करीब 20 मिनट तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उसके बाद ग्राम प्रधान तालेवर सिंह दिवाकर के घर पहुंचे। वहां उन्होंने भोजन में दाल, रोटी, कढ़ी, चावल का जायका लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी चौ देवेंद्र सिंह, सांसद राजवीर दिलेर, चेयरमैन आशीष शर्मा, अंजुला माहौर, शिवदेव दीक्षित आदि पदाधिकारियों ने भी भोजन किया। संवाद
पांच गांव के प्रधान तालेवर आज भी जोड़ते हैं पंचर
हाथरस। तालेवर वर्तमान में पांच गांवों के प्रधान हैं। खास बात यह है कि प्रधान बनने के बाद आज भी पंचर जोड़ने का काम करते हैं। पहली बार ग्राम प्रधान के घर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का आगमन हुआ तो उनका और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संवाद
विज्ञापन
महिला व बच्चों में भी दिखा उत्साह
हाथरस। ग्राम प्रधान तालेवर सिंह दिवाकर का मकान काफी छोटा है। उनकी पत्नी सरोज देवी, प्रेमवती व दो बेटियों की मदद से भोजन तैयार किया गया। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखा। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से तालेवर सिंह दिवाकर के घर की छत से बाहर तक पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। संवाद
सेल्फी लेने व फोटो खिंचाने के लिए हुई धक्का-मुक्की
हाथरस। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का रविवार को जन्मदिन भी था। कार्यकर्ताओं ने उनको बुके भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा जब प्रदेशाध्यक्ष तालेवर सिंह दिवाकर के घर में दाखिल हुए तो उनके साथ फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान वहां धक्का-मुक्की भी हुई। यहां तक कि गेट पर जिला प्रभारी को भीड़ संभालने के लिए खुद खड़ा होना पड़ा। संवाद
ये रहे मौजूद
हेमेंद्र शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अनुराग अग्निहोत्री, नवनीत गौतम, अशोक गोला, देवेंद्र चौहान, विमल प्रधान, अजय रावत, ध्रुव शर्मा, हरीशंकर राना, दीपक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।