फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Swami Rambhadracharya honored with Sanatan Dharma Ratna Award

हाथरस: स्वामी रामभद्राचार्य को सनातन धर्म रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

Tue, 14 Jan 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Swami Rambhadracharya honored with Sanatan Dharma Ratna Award
स्वामी रामभद्राचार्य को सनातन धर्म रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
विज्ञापन

सनातन मंदिर चेतना सोसायटी ने दिव्यांगों के लिए किए गए प्रयासों के लिए किया सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पद्म विभूषण से सम्मानित परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी को सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी द्वारा सनातन धर्म रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सनातन मंदिर चेतना सोसायटी द्वारा सनातन धर्म रत्न वर्ष 2019 का पुरस्कार जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को उनके सनातन धर्म के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।
पदाधिकारियों का कहना है कि दिव्यांगों के लिए किए गए स्वामी जी द्वारा किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। वह जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति भी हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने श्री रामकथा एवं भागवत कथा के साथ अनेक मंदिरों की स्थापना की एवं अनेक मंदिरों को संरक्षित करने की प्रेरणा प्रदान की है, जिसमें कानपुर का बिठूर स्थित भारत का प्रथम मनु सतरूपा मंदिर भी एक है।
विज्ञापन

संस्था द्वारा इस पुरस्कार में एक चांदी का मेडल एवं प्रमाण पत्र के साथ एक लाख रुपये का चेक पूज्य जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज को रमणरेती वृंदावन के संत गुरु शरणानंद जी के माध्यम से भेंट किया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्य अजय कुमार मिश्र, महेश तिवारी, प्रमोद शुक्ला, केके शुक्ला, विजय लालवानी, विनय मिश्रा, नीतू सिंह चौहान, अनिल पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed