फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Swachh Survekshan 2020: First in Mandal, 21st in the state

हाथरस: स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: मंडल में प्रथम, प्रदेश में 21 वां स्थान

Fri, 21 Aug 2020 02:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Swachh Survekshan 2020: First in Mandal, 21st in the state
हाथरस: स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 162 वीं रैक आने पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व उनकी टीम का स्वागत कर - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत पूरे देश के शहरों की स्वच्छता की रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग में मंडल में एक से 10 लाख तक की जनसंख्या वाली निकायों में नगर पालिका परिषद हाथरस ने पहला स्थान प्राप्त किया है और देश में 162 वीं रैंक पाई है। प्रदेश में 21 वां स्थान दर्ज किया है। स्वच्छता में पिछले वर्षों की तुलना में लंबी छलांग लगाने पर शहर के लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और उनकी टीम का नगर पालिका कार्यालय में स्वागत किया।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में नगर पालिका परिषद हाथरस की रैंक पूरे देश में 408वीं, वर्ष 2018 में 440वीं और वर्ष 2019 में 325वीं थी। वर्ष 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में हाथरस नगर ने लंबी छलांग लगाते हुए मंडल में पहला स्थान पाया है। चेयरमैन आशीष शर्मा ने जनता से अपील की है कि वह इसी प्रकार शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि भविष्य में शहर देश भर में अच्छा स्थान प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका केअधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छ भारत मिशन की टीम के योगदान की भी सराहना की है। उन्होंने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और सभासदों के सहयोग के लिए उनका भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पीएम नरेंद्र मोदी ने गंदगी भारत छोड़ो मिशन की शुरुआत की है, उसी तरह वह भी प्रण लेते हैं कि गंदगी हाथरस छोड़ो के नारे को साकार करके ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed