फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Surya Namaskar, Bhujangasana, Tadasana, Pranayama practiced for the youth

हाथरस : युवाओं को कराया सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, प्राणायाम का अभ्यास

Tue, 08 Feb 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Surya Namaskar, Bhujangasana, Tadasana, Pranayama practiced for the youth
फिट इंडिया कार्यक्रम में फिटनेस टिप्स देते ट्रेनर। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा के निर्देशन में चल रहे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योगा प्रशिक्षण शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को विकास खंड कार्यालय में किया गया।
शिविर में डॉ. राहुल ने युवाओं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार, भुजंग, ताड़ासन और प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इनका अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा एक ऐसा ज्ञान है, जिसे हम सामाजिक व मानसिक और शारीरिक रूप में जानते हैं।
विज्ञापन

हम शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वयं को कैसे खेल के माध्यम से एक नए रूप में ढालकर और मजबूती से जिस खेल में आपकी रुचि है, उसका लगातार अभ्यास कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील माहौर ने कहा कि फिट इंडिया यूथ क्लब मुहिम का लक्ष्य युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना है, ताकि हर कोई 30 से 60 मिनट तक रोजाना स्वस्थ्य रहने की गतिविधियां करे। एक स्वस्थ नागरिक ही देश के लिए जरूरत के समय अपना योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अंजुल कुमार ने मतदान की शपथ दिलाई। सभी युवक और युवतियों से कहा कि वह मतदान अवश्य करें। आसपास के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को लेकर जाएं और अधिक से अधिक मतदान कराएं।

इस मौके पर अंजुल कुमार, रोहित कुमार, सूर्यवर्धन सिंह, बबलू, भीमसेन, अजय, दिनेश, हीरालाल, नरेश, उमेश, हरीपाल, वीरपाल, संजय, विजय, श्याम, वीरेश, नीरेश, राकेश, योगेश, कौशल, विकास, सत्यम, सचिन, राखी, सोनम, मोनी, रूबी, शिप्रा, राम, आकाश, विशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed