फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Survey orders of traders should be taken back

हाथरस: व्यापारियों के यहां सर्वे के आदेश को लिया जाए वापस

Wed, 16 Sep 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Survey orders of traders should be taken back
हाथरस: वाणिज्य कर विभाग के सर्वे के विरोध में ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रतिमाह दस व्यापारियों के यहां सर्वे और छापामार कार्रवाई के विरोध में वाणिज्यकर आयुक्त के नाम वाणिज्यकर अधिकारी रिद्रेश चंद्र दीक्षित को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि पिछली किसी सरकार या अधिकारी द्वारा सर्वे का कोटा निर्धारित नहीं हुआ है। व्यापार मंडल 1980 से सर्वे का पक्षधर नहीं है, क्योंकि सर्वे से सरकार का राजस्व नहीं बढ़ता है। अधिकारियों की जेब का राजस्व जरूर बढ़ता है। इस कारण पिछली सरकार ने सर्वे का कोई आदेश पारित नहीं किया था। सर्वे से व्यापारियों में असंतोष भी बढ़ता है। आपसी समन्वय बिगड़ता है। वर्तमान में व्यापारियों व सरकार के बीच समन्वय वादी विचार धारा चल रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हर प्रकार के सर्वे का निरंतर विरोध करता रहा है। इस वर्ष लॉकडाउन के चलते राजस्व प्रभावित हुआ है। इस आदेश को वापस लेते हुए व्यापार मंडल के निर्णय के अनुसार सर्वे कराया जाए। अधिकारी सर्वे करेंगे तो विवाद की स्थिति पैदा होगी। ज्ञापन देने वालों में विष्णु गौतम, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, तरुण पंकज, मनोज बंसल, विपिन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed