{"_id":"617065e535e4ec052949dab7","slug":"hathras-surveillance-in-charge-ritesh-kumar-will-be-the-new-sho-of-hathras-junction-hathras-news-ali276242876","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सर्विलांस प्रभारी रितेश कुमार होंगे हाथरस जंक्शन के नए थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सर्विलांस प्रभारी रितेश कुमार होंगे हाथरस जंक्शन के नए थानाध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को पांच निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को नई तैनाती दी है। वहीं, कई निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला हुआ है। उन्हें रिलीव कर दिया गया है। एसओजी प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम को सासनी का कोतवाली निरीक्षक बनाया गया है। सासनी के कोतवाल गौरव सक्सेना को अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
सर्विलांस प्रभारी एसआई रितेश कुमार अब हाथरस जंक्शन के थानाध्यक्ष होंगे। पुलिस लाइन में तैनात विपिन चौधरी को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बनाया है। पुलिस निरीक्षक भारत भूषण को प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा और निरीक्षक अतुल कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा नीता वीर सिंह का अलीगढ़, प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन राजीव यादव का कासगंज, प्रभारी निरीक्षक सहपऊ मनोज कुमार का जनपद आगरा और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना नंदिनी सिंह का जनपद एटा स्थानांतरण हो गया है। इन सभी को रिलीव कर दिया है।