{"_id":"6148e94b8ebc3eb9676096b5","slug":"hathras-surrounded-police-station-to-arrest-third-accused-of-rape-hathras-news-ali2737209123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेरा थाना
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट पर नारेबाजी करते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू जागरण मंच व वीरांगना वाहिनी ने पीड़ित परिवार के साथ थाना हाथरस गेट पर प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने दो दिन के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब यह लोग शांत होकर चले गए।
दरअसल, पिछले दिनों कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जिसमें मुख्य आरोपी सहित गांव के तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनमें से मुख्य आरोपी सहित दो को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
तीसरा आरोपी चमन नाम का युवक अभी भी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हाथरस गेट थाने का घेराव किया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसमें वीरांगना वाहिनी की महिलाएं भी साथ थी। इस पर थाना हाथरस गेट के कोतवाली प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को दो दिन के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। तब यह लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री रविंद्र रावत, जिला भूमि संरक्षण प्रमुख शिव प्रकाश कौशल, विनय रावत, वीरांगना वाहिनी की जिला महामंत्री दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह बघेल, युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजू पाथरे, जिला मंत्री विशाल वर्मा, हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा, युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अंकुश राजोरिया, लोकेश अग्रवाल, सोनू कश्यप, मीनाक्षी निषाद, बेबी कुशवाहा, शिव शंकर गुलाटी, ठाकुर जोगेंद्र सिंह, मुकेश सूर्यवंशी, आकाश चौधरी, अभिषेक राज, अखिलेश गौतम, पदम कुमार, विनोद दिवाकर, शिवम निषाद, गौतम सिंह, सुरेश कश्यप, मोनू गोस्वामी, मनोज कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, विनीत रावत, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।