फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Supply of Navipur power station stalled due to explosion in VCB

हाथरस : वीसीबी में धमाके से ठप रही नवीपुर बिजलीघर की आपूर्ति

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Supply of Navipur power station stalled due to explosion in VCB
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवीपुर सबस्टेशन के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) में रविवार की सुबह सात बजे धमाका हो गया। इस कारण सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दोपहर को बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही बिजली उपकरण ओवरलोड होने लगे हैं। लाइनों में फाल्ट के साथ बिजली उपकरणों में धमाके हो रहे हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। रविवार की सुबह सात बजे के करीब नवीपुर सबस्टेशन पर वीसीबी में धमाका हो गया। इसके साथ नवीपुर कलां, नवीपुर खुर्द, नाई का नगला आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। दोपहर को करीब 12 बजे बिजली आई। बिजली आने के साथ लोग अपने लंबित कामों को निपटाने में जुट गए। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पवन वर्मा का कहना है वीसीबी में धमाका हो गया था। इस कारण कुछ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed