फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students of Doon did cultural exchange with girl students of two countries

हाथरस : दून के विद्यार्थियों ने दो देशों के छात्राओं के साथ किया सांस्कृतिक आदान-प्रदान

Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students of Doon did cultural exchange with girl students of two countries
हाथरस : दून पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल हाथरस के विद्यार्थियों ने अमेरिका एवं साउथ कोरिया जैसे देशों के साथ लाइव क्लासेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी-अपनी संस्कृतियों के विनिमय कार्यक्रम ‘आइविका-285’ में भाग लिया। इसका विषय वैश्वीकरण के दुष्प्रभाव एवं उपाय था। ‘आईविका-285’ के अंतर्गत तीनों देशों के विद्यार्थियों ने इस विषय पर सामूहिक रूप से चर्चा की और इसके बाद एक प्रश्नावली के जरिये इस विषय को और बेहतर ढंग से समझा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत जो सांस्कृतिक प्रदर्शन तीनों देशों के विद्यार्थियों ने किया, उनमें अमेरिका एवं साउथ कोरिया के विद्यार्थियों ने गाना गाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया। भारत की ओर से दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दो अलग-अलग समूहों में नृत्य कला के माध्यम से अपनी अनोखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में अमेरिका जिसमें क्वींस स्कूल ऑफ इंक्वायरी न्यूयार्क और उनकी शिक्षिका डेवोरा रेबोरे थीं। साउथ कोरिया के डाएगू हाईस्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षक जिओंगबू ली के साथ प्रतिभाग किया। भारत की ओर से दून पब्लिक स्कूल एवं उनके शिक्षक सक्षम सक्सेना एवं शुभम गर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारत की ओर से जिस टीम ने प्रतिभाग किया, उसमें कक्षा 11वीं की दिव्या गोयल, लकी वार्ष्णेय, रिया सिंह, कविता सिसौदिया, ईशा वर्मा, नव्या अग्रवाल, रितिका आर्या, गुंजन, सुहानी बंसल, अर्पिता चौहान, रिद्धिमा अग्रवाल, श्रद्धा चौधरी, ध्रुव चौधरी, छवि अग्रवाल, सुकृति निगम, मोनिका रावत, एवं सजल बंसल थे। दून पब्लिक स्कूल, हाथरस के प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल के नेतृत्व में दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए अपने विद्यालय की ओर से अपना पहला कदम बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed