{"_id":"62d99d961def382b872f46a2","slug":"hathras-student-threatening-students-teachers-and-principal-hathras-news-ali2965395160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य को धमकी दे रहा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य को धमकी दे रहा छात्र
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक इंटर कॉलेज के छात्र से उसके शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और प्रधानाचार्य को खतरा सता रहा है। छात्रों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने की बात का विरोध करने पर छात्र ने शिक्षकों को भी धमका दिया है। इसे लेकर प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र से कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक और अब प्रधानाचार्य परेशान हो गए हैं। आरोप है कि छात्र अपनी कक्षा के छात्र व छात्राओं के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करता है। इसकी शिकायत कई छात्रों ने लिखित में भी की है। इस पर छात्र को शिक्षकों ने सुधरने की हिदायत दी।
आरोप है कि इस बात से गुस्साए आरोपी छात्र ने शिक्षकों को भी धमकी दे डाली। प्रधानाचार्य ने उसे समझाने का प्रयास किया तो प्रधानाचार्य के साथ भी अभद्रता की गई। छात्र की हरकतों से तंग आकर प्रधानाचार्य ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद