{"_id":"60997b568ebc3e8dac37d53f","slug":"hathras-strong-sunshine-in-the-morning-and-thunderstorms-in-the-evening-hathras-news-ali2628429163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सुबह तेज धूप तो शाम को आई आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सुबह तेज धूप तो शाम को आई आंधी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोमवार को मौसम का मिजाज बदला। सुबह तेज धूप निकली। इससे लोग पसीने से तरबतर हो गए। शाम को आसमान में बादल छा गए। तेज आंधी आई। इस कारण शहर से देहात तक लाइनों में फॉल्ट हो गए। लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा।
बता दें कि कई दिनों से तापमान बढ़ रहा है। इस कारण गर्मी बढ़ रही है। सोमवार की सुबह से तेज हवाओं की शुरुआत हुई। तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। शाम को आसमान में बादल छा गए। आंधी के दौरान शहर से देहात तक सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के मुश्किलों से जूझना पड़ा। देहात में कर्मी लाइनों को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति को सामान्य करने में जुटे रहे।