{"_id":"62a4e16dced92568e65e4917","slug":"hathras-strict-monitoring-of-muslim-majority-and-mixed-population-hathras-news-ali2936708117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी में रही कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी में रही कड़ी निगरानी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुरदिलनगर में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। शनिवार को मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की कड़ी चौकसी रही। शुक्रवार की रात्रि में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल गश्त की तो शनिवार को वाहनों की जांच की। खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा।
सिकंदराराऊ के कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को बवाल हो गया था। वहां पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले में अब तक 50 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन पूरे दिन चौकन्ना रहा। संवाद