{"_id":"621a7522e911c701964d4c08","slug":"hathras-stray-bull-slammed-the-old-woman-dead-sasni-news-ali2860102178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आवारा सांड़ ने वृद्धा को पटक-पटककर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आवारा सांड़ ने वृद्धा को पटक-पटककर किया अधमरा
विज्ञापन
हाथरस : सांड़ के हमले में घायल वृद्धा रज्जो देवी। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
आवारा पशु लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। शनिवार को क्षेत्र के गांव छौंड़ा में एक वृद्धा को सांड़ ने पटक-पटककर अधमरा कर दिया। परिजन गंभीर अवस्था में घायल महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां वृद्धा का उपचार चल रहा है।
दरअसल, गांव छौंड़ा निवासी वृद्धा रज्जो देवी शनिवार की सुबह करीब नौ बजे घरेलू काम से सासनी आ रही थीं। जैसे ही वह गांव से बाहर निकलीं, वैसे ही पीछे से आए आवारा सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ ने कई बार वृद्धा को उठाकर जमीन पर पटका, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं।
उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ें। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से बमुश्किल सांड़ को भगाया और महिला की जान बचाई। गंभीर हालत में वृद्धा को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। खबर लिखने तक वृद्धा का उपचार चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
कई लोगों को हमला कर घायल चुके हैं आवारा पशु
सासनी। पिछले वर्ष क्षेत्र के गांव रहना मेें एक व्यक्ति ने आवारा पशुओं के हमले से जान गंवाई थी। गांव सठिया और रघनिया में भी आवारा पशुओं के हमले में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस वर्ष गांव विघैपुर में आवारा पशुुओं के भय से कुएं में गिरकर एक किसान ने अपनी जान गंवा दी। आवारा पशुओं के लगातार बढ़ रहे इस आतंक से ग्रामीण इलाकों के लोग दहशतजदां हैं। इनकी रोकथाम न होने से उनमें शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी भी है। संवाद