फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Stone pelting occurred due to road dispute, chaos ensued

हाथरस : रास्ते के विवाद में हुआ पथराव, मची अफरा-तफरी

Fri, 29 Apr 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Stone pelting occurred due to road dispute, chaos ensued
हाथरस : पथराव के बाद गांव रामपुर में बिखरी ईंटें और मौजूद लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में बुधवार की देररात को रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच पथराव हो गया। थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। झगडे़ में दोनों पक्षों के सात महिला-पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर में अधूरे पड़े खड़ंजा का कार्य को पूराने के लिए बुधवार को खंड विकास अधिकारी, ग्राम सचिव और पुलिस फोर्स पहुंचे थे, लेकिन इसे लेकर दो पक्षों में मतभेद के चलते विवाद हो रहा है। मामला न्यायालय तक भी पहुंच गया है, लेकिन अधूरे पड़े खड़ंजा के कार्य को लेकर विरोध होने पर जिम्मेदार लोग वापस चले गए। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन

देररात को दोनों पक्षों में खड़ंजा को लेकर पथराव हो गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष के पांच लोग और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। रात को पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया। पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed