फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sticks and sticks went on two sides, stone pelting happened, five people injured

हाथरस : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, पांच लोग घायल

Sat, 25 Jun 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sticks and sticks went on two sides, stone pelting happened, five people injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली में बृहस्पतिवार देर रात को रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। झगड़े में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
गांव बरौली में बृहस्पतिवार की देररात को दो पक्षों के युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में पहले से भी रंजिश चल रही है। बात ज्यादा बढ़ी तो उनके बीच मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने लगे। यहां पथराव होने से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

झगड़े में नितिन कुमार, प्रवीन कुमार, शिवकुमार पुत्रगण राजेंद्र प्रसाद के अलावा राजेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी पदमावती घायल हो गईं। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed