फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Speeding car trampled two bike riders, both died

हाथरस : तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौत

Thu, 30 Dec 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Speeding car trampled two bike riders, both died
सड़क दुर्घटना में मृत महाराज सिंह का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ बाईपास रोड पर हतीसा पुल के निकट तेज रफ्तार वैगन आर कार ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। खून में लथपथ दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपिुरा निवासी महाराज सिंह (45) और कालीचरन (40) बुधवार को अलीगढ़ गए थे। वहां से दोनों देर शाम को बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक बाईपास रोड हतीसा पुल के पास पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया है और हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों को घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed