{"_id":"60cb87a38ebc3e335903200f","slug":"hathras-spectator-gallery-and-administrative-building-in-mini-stadium-to-be-built-from-rs-62-lakh-sikandhra-rahu-news-ali2657849107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 62 लाख रुपये से बनेगी मिनी स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और प्रशासनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 62 लाख रुपये से बनेगी मिनी स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और प्रशासनिक भवन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
रिमझिम बारिश के बीच बृहस्पतिवार को प्रदेश के पंचायतराज और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने नगर क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियां भी सौंपी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी व पटरी वालों को ऋण प्रमाण पत्र भी दिए। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
बता दें कि कभी नगर का जवाहर पार्क हरियाली, फल, फूल और पेड़ों के लिए मशहूर था। नगर के लोग रोज सुबह यहां टहलने आते थे, लेकिन कुछ समय पूर्व यह स्थान अनदेखी के चलते कूड़ास्थल में तब्दील हो गया। नगर पालिका ने कुछ समय पहले यहां काफी काम कराया और इसे पुराना स्वरूप प्रदान किया। वर्तमान में इस पार्क में हरी घास के अतिरिक्त फूलों के पेड़ हैं। यहां दोबारा टहलने के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है।
नगर पालिका के पास क्रीड़ास्थल था लेकिन सुविधाओं के अभाव में यह गिल्ली डंडा खेलने का स्थल बन गया था। अब यहां 82 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। मंत्री ने इस कार्य का श्रीगणेश भूमि पूजन कर कराया। पंडित सुभाष दीक्षित ने मंत्रोच्चारण के बीच शिला पूजन कराया। काम पूरा होने पर स्टेडियम में फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट और हॉकी जैसे खेल हो सकेंगे। पार्क में मंत्री ने फुटपाथ, रोड के मध्य डिवाइडर के काम का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
नगर पालिका पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की चाभियां पाने वाले लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पीएम स्वनिधि योजना से ऋण मिला है, उससे वह अपना व्यवसाय फिर खड़ा कर सकते हैं। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी सक्रियता से कोरोना पर काबू पा लिया। प्रदेश के विभिन्न तबकों के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। अंत में मंत्री ने सीएचसी का निरीक्षण कर यहां कारोना से बचाव और टीकाकारण के कार्य का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर उन्हें कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम जेपी सिंह, पीडी एके मिश्र, डीएसओ, चेयरमैन सरोज देवी, पप्पू कुरैशी, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गांधी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, रामवीर सिंह भैयाजी, सुनील गुप्ता, बृजेश चौहान, पंकज गुप्ता, लोकेश जादौन, राजेंद्र सूफी, अनिल ठाकुर, बृजमोहन गुप्ता, कृष्णा वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, ईओ नगर पालिका डॉ. बृजेश कुमार, बबलू अंसारी, सतेंद्र लल्ला सभासद, मुशीर कुरैशी, अभिषेक वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, नरेंद्र सिंह जादौन, नरेंद्र सिंह चौहान, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, वीरेंद्र शर्मा, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद थे।