{"_id":"5ebae8628ebc3e908e026c6b","slug":"hathras-special-train-will-not-stop-in-hathras-due-to-not-having-a-class-station-hathras-news-ali233521857","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ए क्लास स्टेशन नहीं होने के कारण हाथरस में नहीं रुकेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ए क्लास स्टेशन नहीं होने के कारण हाथरस में नहीं रुकेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस में भले ही आधा दर्जन स्टेशन है, लेकिन खास बात है कि जिले में ए क्लास का कोई भी स्टेशन नहीं है। इस कारण हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन में चलाई गई स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं हो पा रहा है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन बरेली और कासगंज में यात्रियों को उतार रही है। वहां से बसों के जरिये अपने स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
उल्लेखनीय के लोग की दिक्कतों को ध्यान मे रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह अलीगढ़ स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों को लेकर यहां से आरपीएफ स्टाफ भी गया।
यहां पर हाथरस सिटी, हाथरस जंक्शन और हाथरस किला सहित आधा दर्जन रेलवे स्टेशन हैं। इन स्टेशनों से काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। वहीं हाथरस रेलवे सिटी से तो कई साप्ताहिक ट्रेनें गुजरती हैं। इसके बाद भी जिले में किसी भी स्टेशन को ए क्लास का दर्जा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
इसका खामियाजा स्थानीय यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्री अलीगढ़, मथुरा और आगरा से लंबे रूट की ट्रेनों में सवार होते हैं। ए क्लास स्टेशन नहीं होने से हाथरस में किसी भी स्पेशल ट्रेन का ठहराव होना मुमकिन नहीं है। इस मामले में हाथरस जंक्शन एसएस पवन कुमार का कहना है स्पेशल ट्रेनों का ठहराव ए क्लास के स्टेशनों पर हो रहा है यहां कोई ए क्लास स्टेशन नहीं है, इसलिए यहां ठहराव नहीं है।