फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Special secretary to know the health of animals in Jirauli

हाथरस : विशेष सचिव ने जिरौली में जाना पशुओं की सेहत का हाल

Tue, 30 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Special secretary to know the health of animals in Jirauli
हाथरस : गांव जिरौली में लंपी की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते विशेष सचिव देवेंद्र पां? - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

विशेष सचिव पशुधन प्रसार देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को क्षेत्र के लंपी बीमारी प्रभावित गांव जिरौली का दौरा किया। उन्होंने पशुओं का हाल जाना और पशुपालकों को उनकी देखभाल के लिए सलाह दी।
विशेष सचिव ने गांव के पांच किमी के दायरे में आने वाले सभी गांवों में पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। गांव समामई रूहल में बंद पड़ी गोशाला में लंपी वायरस से पीड़ित पशुओं को रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं की सफाई एवं देखरेख में जुटें। पशुओं के आसपास सफाई रखें और बीमार पशुओं को अलग रखें, ताकि यह रोग फैल न पाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि गांव में अब तक 31 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए जा चुके हैं। इनमें से 14 पशु लंपी बीमारी से सही हो चुके हैं। गांव में चूने एवं सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन

गांव में आवारा घूम रहे पशुओं को गोशाला में भिजवाने के निर्देश दिए। विशेष सचिव को बताया गया कि लंपी से पीड़ित पशु अलग-अलग परिवारों के हैं। पशुपालकों को सलाह दी गई कि बीमार पशुओं को अलग-अलग रखें और उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था अलग से की जाए। पशुओं के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उपजिलाधिकारी अंजलि गंगवार, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सासनी डॉ. केके गुप्ता, खंड विकास अधिकारी सासनी विकल कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी आरके शर्मा, ग्राम प्रधान पति जिरौली मुकेश चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी जिरौली अमित चंद्रा, पैरावेट हेमंत, अश्विनी, रिंकू, लोकेश, संदीप, मूलचंद भी थे।

विशेष सचिव ने इसके बाद तहसील के सभागार में भी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गोशाला एवं गांव में फैल रहे लंपी वायरस से निपटने एवं आवारा घूम रहे पशुओं को गो स्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए, जिससे यह बीमारी आगे न फैल पाए। अपर निदेशक पशुपालन डॉ. राजेश सैनी, सीवीओ, एसडीएम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर, एडीओ पंचायत के के गौतम, सचिव विदेश शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विशेष सचिव ने लंपी बीमारी की रोकथाम और टीकाकरण कराने के उपायों पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed