Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Special monitoring will be done of 43 sensitive and 52 highly sensitive polling stations

हाथरस : 43 संवदेनशील व 52 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी विशेष निगरानी

Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Special monitoring will be done of 43 sensitive and 52 highly sensitive polling stations
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है। जिले में 43 संवेदनशील व 52 अति संवेदनशील मतदान केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदान के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। इन केंद्रों पर मतदान के सजीव हाल पर कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों से अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का ब्योरा एकत्रित कर लिया गया है। पिछले चुनाव में हुई वारदातों के साथ साथ विभिन्न बिंदुओं के आधार पर संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

जिले की नगर निकायों में प्रशासन की ओर से 43 संवेदनशील व 52 अति सवंदेनशील मतदान केंद्र चिन्हित कर लिए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदान के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए खाका खींचा जा रहा है। इन मतदान केंद्रों के मतदान का सजीव प्रसारण कराया जाएगा। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका/नगर पंचायत - संवेदनशील मतदान केंद्र - संवेदनशील मतदेय स्थल - अति संवेदनशील मतदान केंद्र - अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल
हाथरस - 19 - 55 - 24 - 90
सिकंदराराऊ - 2 - 9 - 12 - 46
सासनी - 2 - 5 - 2 - 7
मेंडू - 1 - 8 - 2 - 7
सादाबाद - 11 - 23 - 6 - 14
सहपऊ - 4 - 8 - 2 - 2
मुरसान - 1 - 8 - 2 - 2
पुरदिलनगर - 2 - 15 - 1 - 6
हसायन - 1 - 4 - 1 - 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed