{"_id":"61ec57da435e1f390952caf8","slug":"hathras-sp-took-stock-of-the-preparations-for-republic-day-hathras-news-ali2836780190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का होता रिहर्सल।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में डॉ. क्षेत्राधिकारी लाइन आनंद कुमार ने कमांडर के रूप में परेड के साथ एसपी को सलामी दी।
इस बार गणतंत्र दिवस पर परेड में छह टोली भाग ले रही हैं। इसमें सिविल पुलिस, पीएसी व महिला पुलिस की टोलियां हैं। परेड में मोटरसाइकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, बज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, श्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी भाग लेंगी।
परेड का ग्रांड रिहर्सल 24 जनवरी को किया जाएगा। एसपी ने रिहर्सल के दौरान आने वाली कमियों को सुधारने एवं परेड में एकरूपता/साज-सज्जा व अनुशासन बनाए रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
26 जनवरी के मुख्य परेड की तैयारी के लिए क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक को परेड ग्राउंड एवं पुलिस लाइन की समुचित साज सज्जा व सफाई के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, सूबेदार मेजर राजपाल सिंह व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।