फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP-RLD alliance has no effect on BJP: Swatantradev

हाथरस : सपा-रालोद गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं : स्वतंत्रदेव

Mon, 31 Jan 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SP-RLD alliance has no effect on BJP: Swatantradev
हाथरस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को फरसा भेंट करते भाजपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि सपा-रालोद के गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जाट मतदाता अब हमारे साथ हैं। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएगी। वह यहां अलीगढ़ रोड पर स्वच्छता चौक पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने वहां महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकारी की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में लोग प्रदेश से पलायन कर रहे थे। गुंडों का राज था, लेकिन भाजपा वर्ष 2017 में जब से सत्ता में आई। तब से प्रदेश में शांति है। हाथरस में भी सपा के शासनकाल में बिजली नहीं आती थी। लोग रात में ट्रेनों में नींद पूरी करते थे, जबकि दिन में लोग हाथ के पंखे से हवा करते थे। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहे हैं। काशी विश्वनाथ में पहले संकरी गलिया थीं। गंदगी के ढेर थे। उनको समाप्त कर वहां कायाकल्प हो रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसेवक बनकर महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत
हाथरस। आगरा से अलीगढ़ जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यहां स्वच्छता चौक पर भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी चौ.देवेंद्र सिंह, सदर सीट के प्रत्याशी अंजुला माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रूपेश उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, चौ. नत्थी सिंह, हरीशंकर राना, राकेश शर्मा अनाड़ी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed