फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP inspected and practiced firing butt

एसपी ने किया फायरिंग बट का निरीक्षण और अभ्यास

Tue, 29 Mar 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SP inspected and practiced firing butt
शूटिंग करते एसपी विनीत जायसवाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने 38वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़ फायरिंग रेंज पर चल रहे वार्षिक फायरिंग अभ्यास के दौरान फायरिंग बट पहुंचकर निरीक्षण किया और अभ्यास किया। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बताया कि फायरिंग बट पर अनुशासन बनाए रखें।
आपके द्वारा की गई छोटी सी लापरवाही आपके साथी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने शस्त्रों के रखरखाव, हैंडलिंग व फायरिंग के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि वार्षिक फायरिंग अभ्यास के दौरान 38वीं वाहिनी पीएसी फायरिंग बट पर स्मॉल आर्म्स से अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षियों का फायरिंग अभ्यास कराया जाएगा। जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षियों को सूचित कर निर्धारित तिथि को फायरिंग बट 38वीं वाहिनी पीएसी पहुंचकर फायरिंग का अभ्यास करने हेतु आदेशित किया गया है। सोमवार को 24 उपनिरीक्षक, 9 मुख्य आरक्षियों द्वारा फायरिंग बट पर पहुंचकर फायरिंग का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed