फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP gave security related information to women, girls

हाथरस : एसपी ने महिलाओं, बालिकाओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी

Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SP gave security related information to women, girls
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में महिलाओं को जानकारी देते - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन-शक्ति फेज तीन के तहत हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में चौपाल लगाई गई। चौपाल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों, हेल्पलाइन सेवाओं और साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया।
एसपी ने महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों और उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए एक समग्र अभियान ‘मिशन शक्ति फेज तीन’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपराधों से बचाव के उपाय के संबंध में अवगत कराते हुए उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक प्राविधान और विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त किए जाने के लिए महिला और बालिकाओं को पंफलेट वितरित कराए। एसपी ने यूपी 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबूलेंस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने छात्राओं को सभी सुरक्षा संबंधी सेवाओं और एप्लीकेशन के बारे में जागरूककिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जारी ऑपरेशन प्रहार से भी अवगत कराया। एसपी ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित कराकर सभी को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस जंक्शन, सुबोध कुमार श्रीवास्तव जिला आबकारी अधिकारी, कृष्ण मुरारी आबकारी निरीक्षक, प्रियंका तिवारी ग्राम प्रधान राजपुर, अलंकार अग्निहोत्री व अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed