{"_id":"61915aaefc26db418a0e8b77","slug":"hathras-sp-gave-a-message-to-follow-traffic-rules-by-riding-a-bike-hathras-news-ali278150722","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी ने बाइक चलाकर दिया यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी ने बाइक चलाकर दिया यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश
विज्ञापन
हाथरस : यातायात माह के चलते बाइक पर निकाली गई जागरूकता रैली में शामिल एसपी व अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसपी ने बाइक चलाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कोतवाली हाथरस गेट से शुरू हुई बाइक रैली में पुलिस कर्मियों के साथ बाइक ड्राइव करके खुद एसपी आगे चले। उनके साथ एएसपी भी दूसरी बाइक पर चले। लोगों को यातायात के निमयों के बारे में भी बीच-बीच में जानकारी दी गई।
रविवार को कोतवाली हाथरस गेट परिसर से यातायात माह के तहत पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली अलीगढ़ रोड गांधी तिराहा से शुरू हुई। रैली में शामिल पुलिस कर्मी शहर में प्रमुख मार्गों से होते हुए जगह-जगह लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए आगे बढ़े।
रैली समापन के बाद यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात के नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया गया। रैली में एएसपी प्रकाश कुमार, कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा, कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी, यातायात प्रभारी अखिलेश बघेल सहित सीओ व अन्य पुलिस कर्मी शामिल हुए। संवाद