{"_id":"612292e38ebc3e7a200eb8bd","slug":"hathras-sp-celebrated-rakshabandhan-with-orphan-children-sasni-news-ali271293797","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन
विज्ञापन
ग्राम रघंनिया में अनाथ बच्चो के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते एसपी विनीत जायसवाल।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के गांव रघनिया में गत वर्ष अनाथ हुए चार बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। बेटी से कलाई पर राखी बंधवाई और उसे उपहार दिया। एसपी ने बच्चों से परिवार जैसा व्यवहार किया, ताकि उन्हें माता-पिता की कमी महसूस न हो।
दरअसल, ग्राम रघनियां निवासी 38 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र कालीचरण भेलपूरी की ढकेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। अरविंद के चार मासूम बच्चे थे। इनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। आठ सितंबर 2020 को अरविंद और उसकी पत्नी प्रीति के बीच कहासुनी हो गई थी।
गृह कलेश के चलते क्षेत्र के अरविंद और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया था, जिससे उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। परिवार में कोहराम मच गया था। चारों बच्चे अनाथ हो गए। वर्तमान में यह बच्चे अपने बुजुर्ग बाबा के संरक्षण में रह रहे हैं।