फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: So far, 20-25 BJP contenders for each seat

हाथरस : अब तक हर सीट के लिए भाजपा के 20-25 दावेदार

Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: So far, 20-25 BJP contenders for each seat
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है टिकट के दावेदारों में सरगर्मियां भी बढ़ रही है। प्रमुख राजनीतिक दलों से टिकट पाने के लिए दावेदार एड़ी-चोटी की जोर लगा रहे हैं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
दावेदार टिकट के लिए अपने आवेदन कर रखे हैं। भाजपा की स्थानीय इकाई इन आवेदनों को लगातार प्रदेश नेतृत्व को भेज रही है। इसमें कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ पुराने भी। जिले की हर सीट पर अब तक 20-25 दावेदार अपने आवेदन दे चुके हैं। इसमें जिले से बाहर के भी कई नेता शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछली बार जिले में सादाबाद को छोड़कर हाथरस सदर और सिकंदराराऊ सीटें भाजपा ने जीती थी। हाथरस सदर से हरीशंकर माहौर और सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राना विधायक हैं। सादाबाद से रामवीर उपाध्याय जीते थे। वह बसपा से निलंबित चल रहे हैं। उनका स्वास्थ्य इस समय ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें छोड़कर उनका पूरा परिवार भाजपा में शामिल हो चुका है। सूत्रों की मानें तो हॉट सीट सादाबाद से टिकट मांगने वालों में पूर्व ऊर्जा मंत्री व वर्तमान विधायक रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज सिंह, राजा चरतप्रताप सिंह, प्रीती चौधरी, अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, रुपेंद्र सिंह (बंटी चौधरी), राजेंद्र प्रसाद पाल, चौधरी राजेंद्र सिंह, नीरजकांत पचौरी, चौधरी संजय सिंह, मुकेश कौशिक, मोहन सिंह आर्य, मथुरा प्रसाद गौतम, रविकांत अग्रवाल, धर्मेंद्र गौतम, अनिल कुमार पचौरी, गौरीशंकर गौतम, कृष्णा सिसौदिया, राजवाला ठेनुआं आदि शामिल हैं।
हाथरस सुरक्षित सीट से भी काफी भाजपा नेता टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं और इन नेताओं ने अपने आवेदन भी दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर, राजवीर सिंह, ज्ञानेश नंदन कोरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, कु.रत्नेश रत्न, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डॉली माहौर के साथ-साथ उनके पति वासदुवे माहौर, संध्या आर्य, सभासद नारायण लाल व उनकी पत्नी ऊषा देवी, मुंशीराम नेकराम चटावले, रमेशचंद सागर, रमन माहौर, नीतू सिंह दिवाकर, अमन कुमार पराशर, चंद्रशेखर रावल, अर्जुन वाल्मीकि, हरीकिशन कोरी, प्रेमबिहारी चटर्जी, राजू राज, पिंकी, उदय कुमार वाल्मीकि, दुर्गेश नंदनी ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
सिकंदराराऊ सीट पर भी भाजपा की टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है। यहां से टिकट की दावेदारी करने वालों में हाथरस पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान के पुत्र मानवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, नरेंद्र सिंह चौहान, उदय पुंढ़ीर, लक्ष्मण सिंह सेंगर, प्रशांत चौहान, प्रेमपाल सिंह, अनिल सिसौ दिया, ब्रजेश सिंह चौहान, मृदुला चौहान, राजीव सिंह सेंगर, सीमेक्स इंटरनेशन स्कूल के संचालक अरुण सिंह, प्रमोद कुमार चौहान, स्वरूप सिंह, धर्मेंश कुमार सेंगर, हरी सिंह पुंढ़ीर, स्वरूप सिंह आदि शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो अभी टिकट के लिए और भी आवेदन आने हैं।

- जो लोग यहां से टिकट पाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनके आवेदन पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को भेजे जा रहे हैं। टिकट किसे देनी है, इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। पार्टी को और मजबूत करने के लिए पार्टी के आला नेतृत्व के निर्देश पर लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। - गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed