{"_id":"6361761863ec756e915ce60d","slug":"hathras-so-are-the-admissions-happening-only-to-give-the-exam-hathras-news-ali303802418","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तो क्या परीक्षा देने के लिए ही हो रहे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तो क्या परीक्षा देने के लिए ही हो रहे प्रवेश
विज्ञापन
हाथरस : एक कॉलेज में छात्राओं की लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की खामियों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए संभावित तिथि घोषित कर दी है। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि कॉलेजों में पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि परीक्षा देने के लिए प्रवेश हो रहे हैं तो कुछ गलत नहीं होगा।
जिस वक्त अलीगढ़ में अलग से विश्वविद्यालय बनने की घोषणा हुई थी, उस वक्त कॉलेज संचालकों और विद्यार्थियों ने यह सोचा था कि अब समय से प्रवेश व परीक्षा होगी, लेकिन ऐसा होते दिख नहीं रहा है।
इसे राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन की नाकामी कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि एक तरफ तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 15 नवंबर की तिथि घोषित कर दी है। दूसरी ओर अभी तक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया व परीक्षा फॉर्म जमा करने का कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
बोले परीक्षार्थी
अभी तो हमारा प्रवेश हुआ है। कुछ दिनों में परीक्षा होने की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में परीक्षा कैसे देंगे। विश्वविद्यालय की खामियों के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
-कंचन, छात्रा
अभी तो हमने प्रवेश फार्म जमा किया है, जबकि 15 नवंबर से परीक्षा होने की जानकारी दी जा रही है। यह सब विश्वविद्यालय की अव्यवस्था है। इसकी वजह से हमें परेशान होना पड़ रहा है।
कन्नू, छात्रा
अभी तो कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 15 नवंबर परीक्षा की संभावित तिथि है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि सत्र नियमित हो सके। इससे विद्यार्थियों को परेेशानी हो रही है।
-प्रो. इंदू वार्ष्णेय, प्राचार्या आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज।