{"_id":"5e63ebd38ebc3ec4a70a371a","slug":"hathras-smart-card-facility-closed-in-roadways-buses-hathras-news-ali228636896","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोडवेज बसों में स्मार्ट कार्ड की सुविधा हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोडवेज बसों में स्मार्ट कार्ड की सुविधा हुई बंद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसों में दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ओपन एंड कार्ड की सुविधा नहीं मिलेगी। साथ ही कार्ड को रिचार्ज करना भी बंद कर दिया है। दैनिक यात्रियों मैनुअल एमएसटी जारी किए जाएंगे। जिन यात्रियों ने अपने कार्ड में पैसा डलवा लिया है, वह 15 मार्च तक प्रयोग नहीं कर पाते हैं तो उनका पैसा निगम द्वारा बाद में वापस किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रोडवेज को एंड्रायड ईटीएम के लिए एप्लीकेशन विकसित करने में समस्याएं आ रही हैं। इस कारण मशीनें ओपन एंड कार्ड और स्मार्ट कार्ड को रीड नहीं कर रही हैं। इस कारण बसों में आए-दिन परिचालकों व यात्रियों के बीच झगड़ा होता है। इस दिक्कत को ध्यान में रखते हुए सभी तरह के स्मार्ट कार्ड को बंद कर दिया गया है।
ओपन एंड कार्ड का उपयोग 15 मार्च तक ही होगा। जो राशि है, उसे वापस किया जाएगा। एक अप्रैल से फिर प्रक्रिया शुरू होगी। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि ओपन एंड कार्ड व स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज बंद हो गए हैं। जिन यात्रियों ने राशि अभी डलवाई है। वह 15 मार्च तक उपयोग कर लें हालांकि बाद में वापस किया जाएगा।