फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Six vicious smugglers arrested with ganja worth Rs 3.5 crore

हाथरस : साढ़े तीन करोड़ रुपये के गांजे के साथ छह शातिर तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Six vicious smugglers arrested with ganja worth Rs 3.5 crore
हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओटी टीम द्वारा पकडे़ गए गांजा तस्कर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग तीन करोड़ रुपये के गांजा सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी उड़ीसा से कार और ट्रक में गांजा भरकर मथुरा में आपूर्ति करने के लिए आए थे। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हतीसा पुल के पास से इन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस को गांजा तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस ने हतीसा पुल के पास मथुरा-हाथरस रोड पर वाहनों को रोककर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कार एवं टाटा ट्रक में छिपाकर गांजा की तस्करी करते हुए विष्णु सारस्वत पुत्र खजान सिंह निवासी माली का नगला थाना गांधी पार्क अलीगढ़, बहादुर जाटव पुत्र हरी सिंह निवासी भदेसी अलीगढ़, रवि कुमार उर्फ राधे यादव पुत्र जयदेव सिंह निवासी लालगढ़ी सिकंदराराऊ, सुखवीर सिंह यादव पुत्र सियाराम निवासी नगला दली थाना पिलुआ एटा, दानिश पुत्र इकराम निवासी शाहबुद्दीन गंज पुरानी तहसील रोड कस्बा व थाना कोतवाली सिकंदराराऊ, रंजीत दिवाकर पुत्र पप्पू मियां का नगला थाना हसायन हाथरस हाल निवासी बाबा कॉलोनी कमालपुर थाना गांधी पार्क अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की कीमत के 727 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयोग टाटा ट्रक व स्विफ्ट डिजायर कार, पांच मोबाइल फोन और 5050 रुपये बरामद की गई। एसपी ने पुलिस टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ीसा से गांजा लाकर कई जिलों में करते थे आपूर्ति
हाथरस। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग अवैध गांजा को उड़ीसा से लाकर विभिन्न जनपदों में छिपाकर रखते हैं और फिर हाथरस के अलावा, मथुरा, अलीगढ़ , एटा व राजस्थान में फुटकर में लोगों को बेच कर लाभ कमाते हैं। बुधवार को भी गांजा उड़ीसा से लाकर मथुरा ले जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed