{"_id":"62571a6c4e92c135a43a8c30","slug":"hathras-six-people-injured-in-four-road-accidents-hathras-news-ali289230599","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार सड़क हादसों में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार सड़क हादसों में छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी श्यामलाल का बेटा राज अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठकर घर की ओर लौट रहा था। इस बीच मंडी के निकट टेंपो की टक्कर से बाइक गिर गई और राज बुरी तरह घायल हो गया। उसे लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा बिसाना के निकट हुआ। इसमें गन्ने की चरखी की गाड़ी बाइक से टकरा गई। चरखी पर बैठे बिसाना निवासी गीतम व जीतू घायल हो गए।
बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीसरा सड़क हादसा सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सलेमपुर के निकट हुआ। रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार अर्जुन निवासी नगला आल घायल हो गया। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया। हाथरस जंक्शन से जलेसर के लिए जाने वाले मार्ग पर गांव हैथा रघुनाथपुर के निकट वाहन की टक्कर से एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी कुलदीप व दीपक घायल हो गए। कुलदीप को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। संवाद