{"_id":"60e49f3f8ebc3ec2005c54a0","slug":"hathras-six-new-pumping-stations-will-be-operational-in-the-city-hathras-news-ali267449235","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में छह नये पंपिंग स्टेशन चालू होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में छह नये पंपिंग स्टेशन चालू होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिषद ने बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में मंगलवार को नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा मुरसान गेट पर लगे पंपों को चलाने के लिए अधिक क्षमता का जेनरेटर स्थापित कराया गया है। नगर पालिका प्रशासन शहर में छह नए पंपिंग स्टेशन भी चालू कराएगा, जिससे लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल सके।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि पहले मुरसान गेट सीवर पंपिंग स्टेशन पर 25 केवीए का जेनरेटर लगा हुआ था। इससे मात्र 2 पंप चल पाते थे। अब आज 45 केवीए का जेनरेटर लगाया गया है। इससे मुरसान गेट पर लगे तीनों सीवर पंप बिजली जाने पर भी एक साथ जेनरेटर से चल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शहर में मुरसान गेट से लगे सभी इलाकों में जलभराव एवं सीवर रुकने की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सकेगी और लेबर कॉलोनी पर लगे पंपिंग स्टेशन पर भी पुराने लगे 40 केवीए के स्थान पर 100 केवीए का जेनरेटर लगाया गया है। यहां भी लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसी प्रकार लाला का नगला पंपिंग स्टेशन व रमनपुर पंपिंग स्टेशन पर भी नए जेनरेटर प्रतिष्ठापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर में निचले इलाकों में छह नए पंपिंग स्टेशन बनकर चालू किए जाएंगे और पानी को निकालना शुरू कर देंगे। इससे शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका के सहायक अभियंता जलकल ओमप्रकाश, अवर अभियंता महेशचंद्र सारस्वत, सभासद संजय सक्सेना, मुरसान गेट पंपिंग स्टेशन के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे।