{"_id":"616c62bf6c052b09e4754a56","slug":"hathras-six-died-of-fever-including-12th-student-hathras-news-ali27596510","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 12वीं की छात्रा सहित बुखार से छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 12वीं की छात्रा सहित बुखार से छह की मौत
विज्ञापन
हाथरस : एंटी लार्वा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात से सोमवार की सुबह तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 12वीं की एक छात्रा सहित छह लोगों की बुखार के चलते मौत हो गई। बुखार के प्रकोप ने सभी को परेशानी में डाल दिया है।
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार की 17 वर्षीय बुलबुल राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में 12वीं क्लास में पढ़ रही थी। उसको बुखार आया, जिस पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार कराया गया है, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर परिवार के लोग आगरा ले गए। वहां पर भी से कोई लाभ नहीं हुआ। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा निवासी सुनीता (32 वर्ष) पत्नी दीपक कुमार जनपद अलीगढ़ के राजकीय अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी थीं। उन्हें आठ दिन से बुखार आ रहा था। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली परिवार के लोग ले गए थे। वहां पर देर रात को उनकी बुखार के चलते मौत हो गई। शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी निवासी कल्लू पुत्र (40 वर्ष) पुत्र ईदू खान को बुखार आ रहा था। गंभीर हालत होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नीतू (40 वर्ष) पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी लाड़पुर को कई दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर उपचार भी कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार की सुबह हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।