फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sisters pledge to protect their brothers by tying Rakhi on their wrists

हाथरस : बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

Mon, 23 Aug 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sisters pledge to protect their brothers by tying Rakhi on their wrists
भाई को राखी बांधती बहन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व रविवार को क्षेत्र में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया और नेग लिया। जीटी रोड से लेकर कासगंज, एटा, हाथरस मार्ग पर काफी भीड़ नजर आई। पंत चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी सक्रिय रहीं। कोतवाल प्रवेश राणा टीम के साथ पूरे दिन गश्त करते नजर आए।
सुबह से ही बहनों का भाइयों के यहां जाने का क्रम शुरू हो गया। पंत चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ नजर आई। मुफ्त यात्रा की सुविधा की वजह से रोडवेज बसें हाउसफुल होकर चलीं। डग्गामार वाहनों भी अच्छी-खासी संख्या में चले।
विज्ञापन

एटा, अलीगढ़, कासगंज और हाथरस के लिए पूरे दिन ऑटो रिक्शा चले। घरों में विधि-विधान से खीर, सेवइयों से सोना पूजन किया गया। घेवर और दूसरी मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। दोपहर बाद दुकानों पर घेवर और मिठाइयों का स्टॉक खत्म हो गया।

एक दूसरे को राखी बांधते परिवार के सदस्य।

एक दूसरे को राखी बांधते परिवार के सदस्य। - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed