{"_id":"60e1f4878ebc3eba703a429c","slug":"hathras-silence-prevailed-in-the-markets-due-to-corona-curfew-hathras-news-ali2672712168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में छाई रही खामोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में छाई रही खामोशी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना की लहर अब कम हो गई है। हालांकि, गाइडलाइन के तहत रविवार को बाजारों में खामोशी छाई। सुबह-सुबह अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को पुलिस कर्मियों ने बंद कराया। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बसस्टैंड पर यात्रियों का अभाव दिखा।
उल्लेखनीय है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रविवार को भी कर्फ्यू रहा। इसी के चलते रविवार की सुबह-सुबह लोगों ने बाजारों की ओर रुख किया। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, सासनी गेट, आदि बाजारों में खामोशी छाई रही। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को हालांकि सड़कों पर लोगों की चहल पहल दिखी।
कोरोना के चलते रोडवेज की बसें लोकल रूटों पर संचालित हो रही है। बसों में यात्रियों का भी अभाव दिखा। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। लोगों के घरों से न निकलने के कारण रेलवे व रोडवेज की इनकम प्रभावित हो रही है।