फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sikanderrau ranked 32nd in the country in clean survey

हाथरस: स्वच्छ सर्वेक्षण में सिकंदराराऊ की देश में 32वीं रैंक

Fri, 21 Aug 2020 02:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sikanderrau ranked 32nd in the country in clean survey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में सिकंदराराऊ नगर पालिका ने देश में 32वीं और प्रदेश में 23वीं रैंक पाई है। नगर पंचायत पुरदिलनगर ने देश में 384 वीं और प्रदेश स्तर पर 263 वीं रैंक पाई है। जिले में सिकंदराराऊ ने प्रथम और पुरदिलनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बता दें नगर पालिका ने 2018 में 732 वीं और 2019 में 765वीं रैंक प्राप्त की थी। 2020 में लंबी छलांग लगाते हुए देश में 32वीं और प्रदेश में 23 वीं रैंक प्राप्त की है। इधर, नगर पंचायत पुरदिलनगर ने 2018 में 705वीं और 2019 में 978वी रैंक प्राप्त की थी। इस वर्ष सुधार करते हुए 384 वीं रैंक प्राप्त कर स्थिति में काफी सुधार किया है। नगर पालिका की इस उपलब्धि पर चेयरमैन सरोज पप्पू ने कहा कि ईओ डॉ. बृजेश सिंह के निर्देशन में स्वच्छता को लेकर काफी काम किया गया है। इसका ही ये परिणाम है कि स्वच्छता में देश में 32 वां स्थान पाया है। उन्होंने इसका श्रेय नगर के नागरिकों और सफाई कर्मियों को दिया है।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि नागरिकों ने इस कार्य में पूरा सहयोग किया है। पुरदिलनगर की चेयरमैन नाजमा बेगम ने कहा कि कस्बे में पूरी सफाई का हर संभव प्रयास किया गया है। सफाई कर्मियों के सतत प्रयास के चलते रैंकिंग में इतना सुधार हुआ है। नगर पालिका की इस सफलता पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, संजीव महाजन, जयपाल सिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, व्यापारी विष्णु वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता, चेयरमैन फानूस इकराम, समाजसेवी इकराम कुरैशी, पुरदिलनगर में हाजी मोहसिन खां, मुशीर अहमद, मीन खां आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed