फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Signs of war with British are also present in Hathras

हाथरस : हाथरस में भी मौजूद हैं अंग्रेजों से हुई जंग के निशां

Fri, 13 Aug 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Signs of war with British are also present in Hathras
हाथरस : दाऊजी मंदिर परिसर में रखा तोप का गोला। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस का देश की आजादी में खासा नाता रहा है। अंग्रेजों से हुई जंग के निशां यहां आज भी मौजूद हैं। ऐतिहासिक किला परिसर, मंदिर दाऊजी महाराज और राजा दयाराम की सेना अंग्रेजों से हुई जंग के साक्षी हैं। यहां अंग्रेजी सेना और राजा के बीच सन 1817 में तीन दिन तक जंग चली थी।
जानकारों के मुताबिक 23 मार्च 1817 को अंग्रेजी सेना ने किले पर हमला किया था। इसका गजेटियर पुस्तकों में उल्लेख है। उस समय यहां राजा दयाराम का शासन था। राजा की सेना और अंग्रेजी सेना के बीच जमकर युद्ध हुआ था। तीन दिन तक जंग हुई। उसके बाद राजा के तोपखाने में आग लग गई। तब यहां अंग्रेजी सेना का अधिकार हो गया।
विज्ञापन

मंदिर के गुंबद पर पर तोपों के गोलों के निशां आज भी देखे जा सकते हैं। मंदिर में आज भी एक गोला मौजूद है। मंदिर आने वाले भक्त भी इस गोले को देखकर अंग्रेजों से हुई जंग के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। वैसे भी किला परिसर में चारो तरफ टीले हैं। हर साल यहां दाऊजी महाराज का मेला भी लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातन महत्व के स्थल पर कब्जों की भरमार
इस स्थल की महत्ता को देखते हुए इसे पुरातत्व स्थल घोषित कर दिया गया। जमीन, टीले और मंदिर इस संरक्षित स्थल में शामिल हैं। खेदजनक पहलू यह है कि पुरातत्व विभाग ने इसके विकास के लिए कई योजनाएं बनाई, लेकिन अवैध कब्जों से इस स्थल को मुक्ति नहीं मिली। पूर्व में एक तरफ बाउंड्रीवाल कराई थी, लेकिन विकास की कई योजनाएं अब भी अधूरी हैं। एतिहासिक मंदिर और किला क्षेत्र की जमीन अधिकांश हिस्से कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed