{"_id":"5de2b6aa8ebc3e547429734a","slug":"hathras-sign-of-register-not-found-by-lineman-hathras-news-ali2202054162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ्ररस: लाइनमैन के नहीं मिले रजिस्टर पर हस्ताक्षर,लाइनमैन व एसएसओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ्ररस: लाइनमैन के नहीं मिले रजिस्टर पर हस्ताक्षर,लाइनमैन व एसएसओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रजिस्टर पर नहीं मिले लाइनमैन के हस्ताक्षर, होगी कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता ने अगसौली विद्युत सबस्टेशन का किया निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण में अगसौली में बिजली सब स्टेशन पर रजिस्टर में शटडाउन लेने वाले लाइनमैन के हस्ताक्षर नहीं मिले। इसे लेकर अब लाइनमैन और एसएसओ पर कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने सादाबाद में खंडीय कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां कई कर्मी गायब मिले। उन्हें सुधार करने की चेतावनी दी गई।
शनिवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता हरीमोहन ने अगसौली सबस्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि शटडाउन लेने वाले लाइनमैन के रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर अधीक्षण अभियंता का पारा चढ़ गया।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी लाइनमैन को रजिस्टर में बिना हस्ताक्षर के शटडाउन नहीं दिया जाए। उनके स्तर से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सादाबाद खंडीय कार्यालय का निरीक्षण किया तो कई कर्मी गैरहाजिर मिले। उन्हें चेतावनी दी कि वह समय से कार्यालय आए लोगों की समस्याओं का निदान करें।