{"_id":"60f9bb8f8ebc3e0a02433f3a","slug":"hathras-si-line-spot-on-laxity-in-deliberation-hathras-news-ali2687754166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवेचना में शिथिलता पर एसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवेचना में शिथिलता पर एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा के एक एसआई को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया है। एसआई पर एक चोरी के मामले में एक युवक का नाम विवेचना में बिना साक्ष्यों के शामिल करने का आरोप है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटान में 24 मार्च को अशोक कुमार के मकान में चोरी की घटना हुई थी। इसे लेकर अशोक कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना एसआई अवधेश प्रजापति को सौंपी गई। आरोप है कि विवेचना के दौरान एसआई गांव के ही एक युवक को लगातार परेशान कर रहे थे।
इसे लेकर युवक के बाबा केशव देव ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से शिकायत की, जिसमें आरोप लगाया गया कि बिना किसी साक्ष्य के उनके नाती का नाम विवेचक द्वारा प्रकाश में लाया गया है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह को सौंपी। सीओ की जांच में विवेचना में शिथिलता बरते जाने की बात सामने आई। एसपी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर आरोपों को प्रथमदृष्टया सही मानते हुए एसआई अवधेश प्रजापति को लाइन हाजिर कर दिया है। अब चोरी की घटना की विवेचना चंदपा कोतवाली के एसएसआई आदित्य शंकर तिवारी को दी गई है।