फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Show cause notice to six fertilizer vendors, one license suspended

हाथरस : छह उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, एक लाइसेंस निलंबित

Sun, 08 Aug 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Show cause notice to six fertilizer vendors, one license suspended
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। इस दौरान 48 खाद की दुकानों से नौ नमूने लिए गए। दुकान बंद मिलने पर छह उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
जिले में शासन के निर्देश के क्रम में उर्वरकों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विक्रेताओं के यहां तहसील वार नामित संयुक्त टीम छापा मार रही हैं। उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने तहसील सासनी, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने तहसील हाथरस, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने तहसील सादाबाद, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने तहसील सिकंदराराऊ में छापे की कार्रवाई की गई। खाद की 48 दुकानों से खाद के नौ नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के समय जनता खाद भंडार मेंडू, कृष्णा खाद बीज भंडार, वार्ष्णेय खाद भंडार, न्यू वार्ष्णेय खाद भंडार जलेसर रोड, नरसिंह खाद भंडार घड़ी, गुप्ता खाद भंडार लाड़पुर की दुकान बंद पाई गई। इन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुशवाहा खाद भंडार ऊतरा सासनी का लाइसेंस निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 1310 मैट्रिक टन इफ्को यूरिया मिली है। इसे समितियों एवं आईडीएफसी सेंटर को भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed