{"_id":"5e6a7e888ebc3ea4e74fa0ac","slug":"hathras-show-cause-notice-summons-summoned-to-three-officials-including-exen-electricity-hathras-news-ali2289194109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एक्सईन विद्युत सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एक्सईन विद्युत सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने शिकायतों के डिफॉल्टर श्रेणी में जाने पर तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल प्राप्त होने वाली जन शिकायतों की सीधी मॉनीटरिंग की जा रही है। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन स्तर से समय बाध्यता तय की गई है, जिससे शिकायतकर्ता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शासन स्तर से निगरानी के बावजूद शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बरती रही है। इस कारण शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में जा रही हैं।
एक्सईएन विद्युत खंड दो के स्तर पर तीन, नगर शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग की दो, खनन निरीक्षक की चार शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में पड़ी हैं। डीएम ने इस मामले में गंभीरता बरतते हुए एक्सईएन विद्युत खंड द्वितीय, खनन निरीक्षक और नगर शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण इनका निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं।