फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shot in dispute over tractor parked, youth dies

हाथरस : ट्रैक्टर खड़ा करने पर हुए विवाद में चली गोली, युवक की मौत

Sat, 23 Oct 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Shot in dispute over tractor parked, youth dies
हाथरस : मृतक रोबिन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चंदैया में शुक्रवार की शाम को रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ धमके। इस दौरान वहां चली गोली 24 वर्षीय युवक के सीने में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन घायल को लेकर परिजन कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। एक अन्य युवक सिर पर चोट लगने से घायल हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव चंदैया में रास्ते में एक ट्रैक्टर खड़ा था। एक पक्ष ने इसका विरोध करते हुए ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली 24 वर्षीय युवक रोबिन पुत्र अशोक कुमार के सीने में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सिर पर चोट लगने से संदीप पुत्र सुभाष भी घायल हो गया। घायल रोबिन को लेकर उसके परिजन स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई है। रोबिन की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मामले में मृतक रोबिन के ताऊ कैलाशचंद्र पुत्र शोभाराम ने गांव के योगेश पुत्र महेंद्र, संदीप पुत्र सुभाष, सीरा पत्नी उदयपाल को नामजद किया गया है। आरोप है कि जब उनका भतीजा खेत जोतकर ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था तो रास्ते में आरोपी पक्ष का आलू के बोरों से लदा ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर निकालने को लेकर उसकी इन लोगों से कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने उनके भतीजे को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदैया गांव में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान एक युवक रोबिन को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
- गिरीशचंद्र गौतम, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed